बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी बिगुल बज गया है. सोमवार (6 अक्टूबर) को चुनाव आयोग (ECI) ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न किए जाएंगे. इसमें 6 नवंबर को पहले चरण तो वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी, जबकि 14 नवंबर को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे.
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज में 121 सीटों पर वोटिंग होगी. आइए जानते हैं वे कौनसी सीटें हैं जहां पहले चरण में वोट डाले जाएंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव पहले चरण में इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग
1.आलमनगर
2. बिहारीगंज
3. सिंहेश्वर (एससी)
4. मधेपुरा
5. सोनबर्षा (एससी)
6. सहरसा
7. सिमरी बख्तियारपुर
8. महिषी
9. कुशेश्वर अस्थान (एससी)
10 गौरा बौराम
11. बेनीपुर
12. अलीनगर
13. दरभंगा ग्रामीण
14. दरभंगा
15. हायाघाट
16. बहादुरपुर
17. केवटी
18. जाले
19. गायघाट
20. औराई
21. मीनापुर
22. बोचहां (एससी)
23. सकरा (अनुसूचित जाति)
24. कुरहनी
25. मुजफ्फरपुर
26. कांति
27. बरुराज
28. पारू
29. साहेबगंज
30. बैकुंठपुर
31. बरौली
32. गोपालगंज
33. कुचायकोटे
34. भोरे (एससी)
35. हथुआ
36. सीवान
37. जीरादेई
38. दरौली (एससी)
39. रघुनाथपुर
40. दरौंदा
41. बड़हरिया
42. गोरियाकोठी
43. महराजगंज
44. एकमा
45. मांझी
46. बनियापुर
47. तरैया
48. मढ़ौरा
49. छपरा
50. गरखा (एससी)
51. अमनौर
52. परसा
53. सोनपुर
54. हाजीपुर
55. लालगंज
56. वैशाली
57. महुआ
58. राजा पाकर (एससी)
59. राघोपुर
60. महनार
61. पातेपुर (एससी)
62. कल्याणपुर (एससी)
63. वारिसनगर
64. समस्तीपुर
65. उजियारपुर
66. मोरवा
67. सरायरंजन
68. मोहिउद्दीननगर
69. विभूतिपुर
70. रोसेरा (एससी)
71. हसनपुर
72. चेरिया-बरियारपुर
73. बछवाड़ा
74. तेघड़ा
75. मटिहानी
76. साहेबपुर कमाल
77. बेगुसराय
78. बखरी (एससी)
79. अलौली (एससी)
80. खगड़िया
81. बेलदौर
82. परबत्ता
83. तारापुर
84. मुंगेर
85. जमालपुर
86. सूर्यगढ़ा
87. लखीसराय
88. शेखपुरा
89. बरबीघा
90. अस्थावां
91. बिहारशरीफ
92. राजगीर (एससी)
93. इस्लामपुर
94. हिल्सा
95. नालन्दा
96. हरनौत
97. मोकामा
98. 179 बाढ़
99. बख्तियारपुर
100. दीघा
101. बांकीपुर
102. कुम्हरार
103. पटना साहिब
104. फतुहा
105. दानापुर
106. मनेर
107. फुलवारी (एससी)
108. मसौढ़ी (एससी)
109. पालीगंज
110. बिक्रम
111. सन्देश
112. बरहरा
113. आरा
114. अगिआंव (एससी)
115. तरारी
116. जगदीशपुर
117. शाहपुर
118. ब्रह्मपुर
119. बक्सर
120. डुमरांव
121. राजपुर (एससी)
पिछली बार ऐसे रहे थे बिहार विधानसभा चुनावी नतीजे
अगर पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं. आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. यह चुनाव कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित पहला बड़ा चुनावी अभ्यास होने के कारण उल्लेखनीय था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:
+91-98119 03979 publictalkofindia@gmail.com
![]()
For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at: