भाजपा के नव मनोनीत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर जारी मनोनयन पत्र में गलत वर्तनी की आधिकारिक घोषणा के बाद कुछ जगहों पर नाम ‘नवीन’ तो कहीं ‘नबीन’ लिखे जाने से यह प्रश्न उठने लगा कि सही नाम आखिर है क्या? इस भ्रम ने इंटरनेट मीडिया से लेकर राजनीतिक चर्चाओं तक में जगह बना ली।
सही नाम नितिन नवीन है। नवीन उनका आधिकारिक नाम है, जिसका उल्लेख सभी आधिकारिक दस्तावेजों, शपथ पत्रों और चुनावी हलफनामों में दर्ज है। बावजूद इसके, हिंदी और अंग्रेजी वर्तनी में समानता और उच्चारण की नजदीकी के कारण कुछ मंचों पर इसे गलती से नबीन लिख दिया गया।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह भ्रम प्रशासनिक या तकनीकी गलती से अधिक इंटरनेट मीडिया की जल्दबाजी और सूचनाओं की बिना पुष्टि साझा करने की प्रवृत्ति का नतीजा है।
स्वयं अध्यक्ष ने नाम को लेकर स्पष्ट किया है कि किसी तरह का संशय नहीं है और नवीन ही उनका सही नाम है। हालांकि सच्चाई यह है कि अंग्रेजी में नवीन के हस्ताक्षर को लेकर यह भ्रम की स्थिति बनी।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ज्ञान निकेतन में केक काट मनाई गई खुशी
ज्ञान निकेतन, विठ्ठल विहार परिसर, गोला रोड, पटना में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र नितिन नवीन का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी का इजहार केक काटकर किया। प्राचार्य शैलेंद्र मोहन झा ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर नितिन नवीन की तस्वीर के सामने केक काटा।
प्राचार्य ने कहा कि नितिन नवीन की उपलब्धि बताती है कि तन्मयता एवं लगन के साथ किया गया काम व्यर्थ नहीं जाता है। ज्ञान निकेतन एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा की नितिन नवीन की उपलब्धि ना केवल उनके कर्मठ नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं दूरदर्शिता को दर्शाती है, बल्कि ज्ञान निकेतन परिवार के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।
For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:
+91-98119 03979 publictalkofindia@gmail.com
![]()
For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

