16 दिसंबर 1971, यही वो दिन है जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए बांग्लादेश को आजाद करवाया था। इस दिन को विजय दिवस के रूप में जाना जाता है। आज 54वें विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए 1971 के बहादुर जवानों को भी याद किया है, जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने युद्ध में बलिदान हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पीएम मोदी ने शेयर की पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, विजय पर हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिनके साहस और बलिदान ने 1971 के युद्ध में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उनके दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा ने हमारे राष्ट्र की रक्षा की और इस दिन को इतिहास में हमेशा के लिए गौरव के पल के रूप में अंकित कर दिया। उनकी वीरता को मेरा सलाम, यह हमेशा भारतीय पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी युद्ध में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा, विजय दिवस के मौके पर भारत माता के वीर सपूतों को नमन करती हूं। उनकी वीरता, बहादुरी और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा देश को गौरवान्वित करना रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आत्मनिर्भरता, रणनीतिक, दृढ़ संकल्प और आधुनिक युद्ध तकनीकों की मदद से शानदार प्रदर्शन किया। यह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं सभी सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। जय हिंद!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजय दिवस पर पोस्ट शेयर करते हुए सेना के शौर्य की सराहना की है। उन्होंने लिखा, आज ही के दिन 1971 में इतिहास रचा गया था। भारत की वीर सेना ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को स्वतंत्र करवाया था और दुनिया का नया नक्शा स्थापित किया था। इंदिरा गांधी जी की दूरदर्शी और साहरी नेतृत्व में यह जीत एक शानदार उदाहरण बनी थी। हम भारतीय सैन्य शक्ति और मुक्ति वाहिनी की वीरता और बलिदान के लिए उन्हें नमन करते हैं। भारत माता के इन वीर सपूतों के बलिदान और समर्पण को यह देश हमेशा याद रखेगा।
For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:
+91-98119 03979 publictalkofindia@gmail.com
![]()
For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

