Last Updated on November 14, 2025
   
Last Updated on November 14, 2025

घाटशिला में मतगणना के दूसरे राउंड में भी झामुमो आगे, भाजपा पीछे

जमशेदपुर में घाटशिला उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पहले दौर में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। मतगणना को-ऑपरेटिव कॉलेज में हो रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं और परिणाम कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा तय करेगा। 74.63% मतदान हुआ था, जिसके बाद दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।मतगणना के दूसरे राउंड में भी झामुमो आगे चल रहा है।

2025-11-14
News

बहुप्रतीक्षित घाटशिला उपचुनाव का निर्णायक दिन आ गया है। जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है। पहले राउंड में 2164 वोट से झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र आगे चल रहे हैं। उन्हें 5450 मत मिले हैं। पहले राउंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 3286 मत मिले।

दूसरे राउंड की मतगणना में भी झामुमो प्रत्याशी 5454 मतों से आगे चल रहा है। अभी पोस्टल बैलट की गिनती खत्म हो गई है। चुनावी हलचल चरम पर पहुंच रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) से प्राप्त मतों की गणना 20 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए कुल 15 टेबल लगाए गए हैं।

मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा व झामुमो दोनों दलों के समर्थक पूरे उत्साह के साथ जुटे हैं। समर्थकों के चेहरों पर रुझानों को लेकर उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। साथ ही तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

मतगणना- राउंड 02

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 5465

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 10919

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -117

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) - 51

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-4972

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 58

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-36

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 25

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-66

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 106

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 49

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-177

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 239

14. NOTA- 376

13 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद, दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। उनके बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। विशेष बात यह है कि यह चुनाव केवल प्रत्याशियों के लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा माना जा रहा है। पांच पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्रियों की साख इस चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है।

महिला प्रत्याशियों में इस बार केवल पार्वती हांसदा चुनावी मैदान में हैं। वहीं, जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को मिलने वाले मतों पर भी सभी की निगाहें टिक गई हैं, क्योंकि उनके वोट समीकरण अंतिम परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

74.63 प्रतिशत मतदान, जीत को लेकर दोनों दलों में विश्वास

11 नवंबर को हुए मतदान में 74.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जो उत्साहजनक माना जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ने से दोनों प्रमुख दल—भाजपा और झामुमो—अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं।

विजेता और उपविजेता के साथ यह भी देखा जाएगा कि बाकी उम्मीदवार अपनी जमानत बचा पाते हैं या नहीं। इस उपचुनाव के परिणाम न केवल स्थानीय राजनीतिक समीकरण तय करेंगे, बल्कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा भी प्रभावित कर सकते हैं।


Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :

For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:

+91-98119 03979          publictalkofindia@gmail.com

For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

TOPICS: Bihar,

Advertisement

YouTube

Instagram


Copyright © 2025 Public Talk of India.
Portal Developed by DiGital Companion